Saturday 17 September 2011

HAPPY BIRTHDAY SWAMIJI




आया आया 20 सितंबर |
खुशियों का पैगाम है लाया |
मुबारक हो सबको, प्रभु का जन्मदिन आया ||



 

कब से करते थे इंतज़ार |
आज खिली है गुलजार |
छाई है मस्त बहार, प्रभु का जन्मदिन आया ||








सबके दिल झूम रहे हैं |
प्रभु मस्ती में डूब रहे हैं |
गाओ मंगलाचार, प्रभु का जन्मदिन आया ||








मिलकर सब झूमो गाओ |
खुशी में आज धूम मचाओ |
ढोल बजाओ आज, प्रभु का जन्मदिन आया ||


 




देते बधाई गुरमुख सारे |
देवी देवता भी आन पधारे |
देने मुबारकबाद, प्रभु का जन्मदिन आया ||











खुशी में हो गयी संगत कमली |
वारी जाए सब संत मंडली  |
खूब सजा दरबार, प्रभु का जन्मदिन आया ||




 






देते हैं सब दुआएं तुमको  |
बहुत मुबार्क सतगुरु तुमको |
जीयो हजारों साल, प्रभु का जन्मदिन आया ||
मुबारक हो सबको प्रभु का जन्मदिन आया ||









No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.